Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

भिंड में डंपर ने लोडिंग वाहन को टक्कर मारी, 5 की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

जानकारी अनुसार हादसा नेशनल हाईवे क्रमांक 719 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। जवाहरपुरा निवाली राकेश जाटव के बेटे की शादी साेमवार काे थी। शादी में उनके ससुराल पक्ष के लाेग सुबह पांच बजे लोडिंग वाहन में घर भवानीपुरा जाने के लिए बैठ रहे थे। उनको छोड़ने आए लोग भी वहीं खड़े थे।

18 Feb 2025

भिंड में डंपर ने लोडिंग वाहन को टक्कर मारी, 5 की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहा है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने सड़क पर जमा लगा दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

जानकारी अनुसार हादसा नेशनल हाईवे क्रमांक 719 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। जवाहरपुरा निवाली राकेश जाटव के बेटे की शादी साेमवार काे थी। शादी में उनके ससुराल पक्ष के लाेग सुबह पांच बजे लोडिंग वाहन में घर भवानीपुरा जाने के लिए बैठ रहे थे। उनको छोड़ने आए लोग भी वहीं खड़े थे। तभी इटावा की तरफ से डंपर तेजी से आया और लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग वाहन 50 मीटर दूर तक घिसटता हुआ चला गया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ा। एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। मृतकाें में दंपत्ति भी शामिल है। हादसे में करीब 20 लाेग घायल हुए है। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से भाग निकला।

हादसे में इनकी गई जान

अरुण (22) पुत्र कौशल जाटव

गुड्डी (45) पत्नी कौशल जाटव

प्रद्युम्न (25) पुत्र काशीराम जाटव

हेमलता (20) पत्नी प्रद्युम्न जाटव

राजकुमारी पुत्री महिपाल जाटव

ग्रामीणाें ने लगाया जाम

हादसे के बाद आक्राेशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। हाईवे को सिक्सलेन बनाने की मांग करते हुए कलेक्टर, एसपी और सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। जानकारी लगते ही कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एसपी असित यादव, एसडीएम अखिलेश शर्मा, डीएसपी दीपक तोमर वहां पहुंचे और लोगों से बातचीत की। उनकी मांग ऊपर पहुंचाने का भरोसा दिलाया। करीब 4 घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान व्यवस्था संभालने के लिए चार थानों का पुलिस बल बुलाया गया था। इससे पहले कलेक्टर श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले। वहां मौजूद परिजन से बात की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भिंड में डंपर ने लोडिंग वाहन को टक्कर मारी, 5 की मौत, ग्रामी
जानकारी अनुसार हादसा नेशनल हाईवे क्रमांक 719 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। जवाहरपुरा निवाली राकेश जाटव के बेटे की शादी साेमवार काे थी। शादी में उनके ससुराल पक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News